Editor

झांसी में भीषण सड़क हादसा: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत, साथी की भी गई जान

Hamari sevaye

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ यात्रा कर रहे सोनू खान ने भी दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

VK Finance

यह दुर्घटना झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी पांच लोग प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। उनका उद्देश्य झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करना था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद और सोनू खान के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment