Editor

स्वतंत्रता दिवस से पहले बजबज में तिरंगा बाइक रैली, 2000 से अधिक बाइक सवारों ने लिया हिस्सा

Hamari sevaye

बजबज। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की पहल पर ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन शुरू किया गया। रविवार, 9 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे बजबज से जिंजिरा बाजार मोड़ तक विशाल बाइक रैली निकाली गई।

VK Finance

रैली में 2000 से अधिक बाइक सवार शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के हाथों में देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नजर आया। आयोजकों के अनुसार, रैली में किसी राजनीतिक दल का झंडा नहीं लगाया गया। तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा भारत के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। रैली के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में बाइक सवारों के पहुंचने से लोगों का ध्यान भी आकर्षित हुआ।

आयोजकों ने बताया कि ‘तिरंगा बाइक रैली’ अभियान करीब एक महीने तक चलेगा, जिसके तहत पश्चिम बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां आयोजित की जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment