
The VOICE INDIA News-kolkata

10 अगस्त को कोलकाता एक भव्य तिरंगा यात्रा का गवाह बना। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत पुलिस मेमोरियल से हुई, जबकि विक्टोरिया मेमोरियल के गेट नंबर 4 के पास एक मंच बनाया गया था। इसी मंच से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कुछ समय के लिए लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विधायक इंद्रनील खा, रुद्रनील घोष, कौस्तव बागची और प्रियंका टिबरेवाल समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
खास बात यह रही कि तिरंगा यात्रा में अलग-अलग इलाकों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के हाथों में तिरंगा और देशभक्ति से जुड़े पोस्टर नजर आए।
तेज धूप और प्रचंड गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने पूरे जोश के साथ इस यात्रा में हिस्सा लिया।
कोलकाता की सड़कों पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।