Editor

शादी का वादा, साढ़े तीन साल का रिश्ता और फिर आरोप! IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार

Hamari sevaye

कोलकाता/चुंचुड़ा। बंगाल क्रिकेट टीम और आईपीएल में की ओर से खेलने वाले युवा क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक युवती ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को मगरा थाने की पुलिस ने अभिषेक को चंदननगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस मंगलवार को ही उन्हें चुंचुड़ा अदालत में पेश करेगी।

VK Finance

शिकायतकर्ता युवती मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उसका आरोप है कि अभिषेक और उसके बीच करीब साढ़े तीन साल से संबंध थे। दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया था। युवती के मुताबिक, बाद में दोनों के रिश्ते में विवाद शुरू हो गया और शादी को लेकर भी समस्या खड़ी हो गई।

आरोप है कि युवती शिकायत लेकर मगरा थाने पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया। अब अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी। पुलिस मामले में युवती के आरोपों, दोनों के बीच संबंध और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment