Editor

अहिरीटोला घाट पर मचा हड़कंप! गंगा में डूब रहे थे दो युवक, DMG टीम ने जान पर खेलकर बचाया

Hamari sevaye

कोलकाता। श्रावण उत्सव के दौरान हुगली नदी के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच अहिरीटोला घाट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी में स्नान करने पहुंचे दो युवक अचानक गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। दोनों को पानी में संघर्ष करते देख घाट पर तैनात डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG) की टीम तुरंत हरकत में आ गई।

VK Finance

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। अहिरीटोला घाट पर ड्यूटी कर रही DMG टीम ने देखा कि दो युवक नदी के तेज बहाव में खुद को संभालने के लिए जूझ रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ASI सत्यजीत बनर्जी, DMG कांस्टेबल मिथुन मंडल और सिविक वॉलंटियर राजेश मंडल ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

टीम ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से दोनों युवकों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए दोनों युवक केष्टोपुर के रहने वाले बताए गए हैं। प्राथमिक कार्रवाई के बाद दोनों को आवश्यक प्रक्रिया के लिए नॉर्थ पोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

श्रावण उत्सव को देखते हुए हुगली नदी के विभिन्न घाटों पर रिवर ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत DMG जवानों की तैनाती की गई है। इसी सतर्कता के चलते समय रहते दोनों युवकों की जान बचाई जा सकी। DMG टीम की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment