

संवाददाता प्रिंस गुप्ता, भदोही

भदोही। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जोरई में मंगलवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पार्टी अभियानों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने आगामी अभियानों को पूरी गंभीरता, सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ संचालित करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान आगामी अभियानों की रूपरेखा, कार्यक्रमों के संचालन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा मंडल एवं बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी के अभियानों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, विनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, डॉ. आनंद मिश्रा एवं डॉ. राकेश दुबे सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक अभियानों को सफल बनाने, संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।