Editor

प्लेटफॉर्म के बिजली पोल में उतरा करंट,

Hamari sevaye

कुत्ते के चपेट में आने से खुली पोल की खराबी
जीआरपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा, यात्रियों की सुरक्षा के लिए बंद कराई गई बिजली

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

गोपीगंज (भदोही), ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विद्युत पोल में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से एक कुत्ता पोल से चिपक गया। मौके पर मौजूद जीआरपी पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया।
घटना को देखते ही जीआरपी के पुलिसकर्मी सचिन कुमार और शमशेर यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने सावधानी बरतते हुए कुत्ते को करंट की चपेट से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्टेशन अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगे विद्युत पोलों की बिजली तत्काल बंद करा दी गई। साथ ही संबंधित विभाग को सूचना देकर विद्युत पोल में आई खराबी को ठीक कराने की कार्रवाई शुरू कराई गई।
घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि यदि कुत्ते की जगह कोई यात्री विद्युत पोल की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जीआरपी की समय रहते सक्रियता से संभावित दुर्घटना टल गई।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से प्लेटफॉर्म पर लगे सभी विद्युत पोलों और बिजली की व्यवस्था की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment