Editor

आउटसोर्स कर्मियों के लिए शुरू हुई डिजिटल व्यवस्था

Hamari sevaye

UPCOS पोर्टल से वेतन, उपस्थिति और शिकायत की जानकारी होगी ऑनलाइन

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही, । विकास भवन के डीपीआरसी सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया गया। इस दौरान UPCOS पोर्टल और वेबसाइट लॉन्च करने के साथ ही लोगो का अनावरण किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से होगी। कर्मचारियों की उपस्थिति, वेतन, EPF, ESI और अन्य सेवा संबंधी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। कर्मचारी अपनी जानकारी देख सकेंगे और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। मानदेय से अनावश्यक कटौती पर रोक रहेगी। किसी कर्मचारी को मनमाने तरीके से नौकरी से हटाने की अनुमति भी नहीं होगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और जिलाधिकारी शैलेष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सफाई कर्मियों को सेफ्टी जैकेट और सुरक्षा किट वितरित की गई।
कन्या विवाह सहायता योजना के तहत पन्नालाल, उमाशंकर, अनिल कुमार और श्रीमती आरती को 55-55 हजार रुपये के डेमो चेक दिए गए।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी भदोही दयाशंकर वर्मा, अधिशासी अधिकारी सुरियावां सुजीत कुमार, अधिशासी अधिकारी घोसिया/खमरिया अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment