

जनवरी से अब तक 812 मोबाइल बरामद, 1.37 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई कीमत

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही
भदोही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भदोही पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 114 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख 81 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर बरामद किया।
बरामद किए गए मोबाइल फोन अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने भदोही पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक कुल 812 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कुल कीमत 1 करोड़ 37 लाख 86 हजार रुपये से अधिक है।
भदोही पुलिस का कहना है कि आमजन की सेवा, सुरक्षा और जनहित के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।