Editor

फतेहपुर: ARTO कार्यालय में ADM और अपर पुलिस अधीक्षक का अचानक छापा, कई संदिग्ध हिरासत में

Hamari sevaye

फतेहपुर। ARTO कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ADM और अपर पुलिस अधीक्षक ने अचानक कार्यालय पहुंचकर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

VK Finance

छापेमारी के दौरान कार्यालय के भीतर मौजूद कई संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ARTO कार्यालय में लंबे समय से बाहरी लोगों और कथित दलालों के सक्रिय होने तथा उनके माध्यम से काम कराए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

इसी बीच ARTO कार्यालय से रिश्वतखोरी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी चर्चा रही है। इन शिकायतों और वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अधिकारियों की अचानक छापेमारी के बाद कार्यालय परिसर में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही दलाली और कथित अवैध वसूली से जुड़े मामलों की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई जारी है और छापेमारी के बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजर बनी हुई है।
Reporter Suraj Kumar
Mobile number 800 4621 006

खबर को शेयर करे

Leave a Comment