

हावड़ा: लिलुआ वर्कशॉप ग्राउंड में 4 से 6 सितंबर 2026 तक होने वाले श्री बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम को लेकर हावड़ा सिटी पुलिस ने ट्रैफिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 4 और 6 सितंबर को कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा।
सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक गुड्स व्हीकल और हाइड्रोलिक क्रेन की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक टोटो, ई-रिक्शा और निजी कारों के आवागमन पर भी निर्धारित मार्गों पर रोक रहेगी।
टोटो और ई-रिक्शा के लिए जैसवाल क्रॉसिंग से बाली खाल और लिलुआ फ्लाईओवर से एमसीकेवी मोड़ की ओर जाने वाले मार्गों पर विशेष प्रतिबंध लगाया गया है। निजी कारों के लिए लिलुआ फ्लाईओवर और मातवाला चौक के आसपास यातायात नियंत्रित रहेगा।
इसके अलावा निंटाला क्रॉसिंग, बालीखाल, बामुंदांगा, लिलुआ स्टेशन रोड, बेलूर बाजार, ए रोड, गोशाला रोड, सालकिया-जैसवाल क्रॉसिंग, सीएम ब्रिज, एचआईटी ब्रिज और आरबी सेतु समेत कई रास्तों पर गुड्स वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
हावड़ा सिटी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों को अन्य मार्गों से डायवर्ट कर सकते हैं।
एंकर आउट:
बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यह ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। ऐसे में वाहन चालकों से अपील है कि वे यात्रा से पहले निर्धारित रूट और ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें।