Editor

मंडुवाडीह को मिलेगा पानी का नया सहारा! विश्वकर्मा वाटिका के पास बनेगा मिनी नलकूप, 35.51 लाख का प्रस्ताव तैयार

Hamari sevaye

वाराणसी। मंडुवाडीह वार्ड में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विश्वकर्मा वाटिका और मंडुवाडीह सब्जी मंडी के निकट एक मिनी नलकूप स्थापित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जलकल विभाग, नगर निगम वाराणसी के जोन-6 की ओर से तैयार प्राक्कलन के अनुसार इस कार्य पर 35.51 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें 18 प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है।

VK Finance

विधानसभा कैंट क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में तैयार प्रस्ताव में मिनी नलकूप स्थापना के लिए 25 लाख रुपये विधायक निधि से उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है। इसके अतिरिक्त होने वाले व्यय की धनराशि जलकल निधि से उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।

जोन-6 के अधिशासी अभियंता ने विधायक से कार्य के लिए वित्तीय एवं अग्रिम संस्तुति प्रदान करने का अनुरोध किया है, ताकि जनहित से जुड़े इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा सके।

मिनी नलकूप स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव की प्रतिलिपि नगर आयुक्त, जलकल विभाग के महाप्रबंधक और सचिव को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment