Editor

नई बाजार में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, मंदिरों में सजी झांकियां

Hamari sevaye

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

VK Finance

भदोही। नई बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर नगर के सभी प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। चारों ओर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे सुनाई देते रहे।

नई बाजार स्थित पुलिस चौकी को भी रंग-बिरंगी लाइटों और विद्युत झालरों से सजाया गया था। चौकी परिसर में डीजे पर भक्ति गीत बजते रहे। सजावट देखने के लिए भी लोग पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
क्षेत्र के काली मंदिर, श्री राम-जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण और बाल गोपाल की झांकियां सजाई गईं। मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।
नगर पंचायतने कराई सफाई

जन्माष्टमी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला लालता सोनकर की निर्देश पर नगर में विशेष साफ-सफाई कराई गई। सड़कों और प्रमुख स्थानों पर सफाई के साथ जगह-जगह चूना का छिड़काव भी कराया गया।
इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा हुई।

मध्यरात में 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और शंख बजने लगे।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया!
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति लालता सोनकर, अशोक गुप्ता,कामता चौरसिया, रिशु गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विनय उमरवैश्य, परमानन्द मौर्या,राजीव मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
नई बाजार में देर रात तक जन्माष्टमी की धूम रही और पूरा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment