Editor

पश्चिम बंगाल में हनुमंत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ी आस्था

Hamari sevaye

हावड़ा: पश्चिम बंगाल में पूज्य बागेश्वर धाम सरकार की श्री हनुमंत कथा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य और डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल भी कथा स्थल पहुंचे।

VK Finance

दोनों अतिथियों ने पूज्य सरकार से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और हनुमंत कथा की प्रथम आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर पूज्य सरकार की ओर से दोनों अतिथियों को ‘साधु जी सीताराम’ पुस्तक भेंट की गई। पुस्तक भेंट के माध्यम से सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और प्रभु श्रीराम के आदर्शों का संदेश दिया गया।

कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment