

The VOICE INDIA News-kolkata

कोलकाता: कोलकाता पुलिस के कम्युनिटी पुलिसिंग विंग की ओर से बॉडीगार्ड लाइंस ऑडिटोरियम में NGO CINI के अधिकारियों और बच्चों के साथ एक विशेष इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोलकाता पुलिस आयुक्त श्री अजय नंद, IPS की मौजूदगी रही।
इस दौरान बच्चों और संस्था के अधिकारियों ने अपनी रोजमर्रा की चुनौतियों और समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने रखा। बैठक में इन समस्याओं के व्यावहारिक समाधान तलाशने और शिकायतों व चिंताओं के प्रति अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (II) श्री दीप नारायण गोस्वामी, IPS, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) श्री कुणाल अग्रवाल, IPS, संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्म्ड पुलिस) श्री वैभव तिवारी, IPS और उप पुलिस आयुक्त, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (स्पेशल) सुश्री शैलजा दास, IPS सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कोलकाता पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चों की बात सीधे सुनना, उनकी चिंताओं को समझना और जरूरत के अनुसार समाधान उपलब्ध कराना रहा।
“सुनना, समझना और सहयोग करना—इसी सोच के साथ कोलकाता पुलिस ने CINI के बच्चों के साथ संवाद किया, ताकि उनकी हर आवाज सुनी जाए और उनकी चिंताओं पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।”