Editor

भाजपा काशी क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रमेश पांडेय का जोरदार स्वागत

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

गोपीगंज। (भदोही) भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यसमिति के सदस्य रमेश पांडेय का शनिवार को गोपीगंज स्थित उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि रमेश पांडेय को काशी क्षेत्र कार्यसमिति में जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र और संगठन के लिए खुशी की बात है। उनके अनुभव और सक्रियता से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।
स्वागत से अभिभूत रमेश पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह, राजा उपाध्याय, संजय यादव, पंकज बिंद, राहुल चौबे, सुरेंद्र बिंद, शिवनारायण प्रजापति , पीताम्बर,सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment