Editor

उन्नाव के बक्सर घाट पर दर्दनाक घटना..

Hamari sevaye

अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे एक 55 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति ने अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से पुलिस और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

VK Finance

बताया जा रहा है कि बिहार थाना क्षेत्र के भाटनखेरा गांव निवासी कमलेश लोधी गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने बक्सर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वह अचानक बक्सर गंगा पुल पर चढ़े और नदी में कूद गए।

घटना देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बक्सर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन देर तक उनका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों के अनुसार, कमलेश शारीरिक रूप से दिव्यांग थे और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से भी परेशान बताए जा रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार तलाश अभियान चला रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment