Editor

महुआरी गांव में विशाल अजगर दिखने से मचा हड़कंप

Hamari sevaye

मकानों के पास दिखा विशाल अजगर, ग्रामीणों में दहशत
झाड़ियों में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने शुरू की तलाश

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में रविवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण बस्ती में मकानों के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
ग्रामीणों के अनुसार, अजगर बस्ती के आसपास दिखाई दिया था। उसे देखने के बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर अजगर तेजी से पास की झाड़ियों में जाकर छिप गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को सतर्क किया और वन विभाग को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद झाड़ियों और आसपास के इलाके में अजगर की तलाश शुरू कर दी। अजगर के झाड़ियों में छिपे होने के कारण टीम को उसकी तलाश में काफी सावधानी बरतनी पड़ी।
विशालकाय अजगर के बस्ती के पास दिखाई देने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से झाड़ियों और आसपास के स्थानों पर अकेले न जाने की अपील की।
ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के पास पहली बार इतना बड़ा अजगर दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से अजगर को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग की टीम अजगर की तलाश में जुटी हुई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment