Editor

Unnao : बीघापुर थाना प्रभारी की मानवीय पहल, परिजनों को समझाकर कराया शांत

Hamari sevaye

उन्नाव। बीघापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी मिश्रा ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील और सूझबूझ भरी कार्यशैली का परिचय दिया। घटना के बाद उत्तेजित परिजनों को उन्होंने स्वयं बैठाकर शांतिपूर्वक समझाया और स्थिति को संभाला।

VK Finance

प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों की बात गंभीरता से सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उनकी समझाइश और संयम से मौके पर बिगड़ने की आशंका वाला माहौल शांत हो गया।

इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

स्थानीय लोगों ने प्रभारी निरीक्षक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ मानवीय संवेदनाओं को समझने वाला पुलिस अधिकारी ही लोगों में भरोसा कायम करता है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment