Editor

प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रोहनिया में भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

Hamari sevaye

रोहनिया।भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत जिला कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सेवा संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के निर्माण हेतु समर्पित भाव से कार्य करने की रणनीति बनी।भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश भाई पटेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान भाजपा के विचार और संगठन की ताकत का प्रमाण है, कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी का 25 वर्ष का कार्यकाल सेवा और समर्पण का प्रतीक है, प्रत्येक कार्यकर्ता उनके संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर काशी क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक और जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल मौजूद रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment