
आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, ED-मोदी मुर्दाबाद के लगाए नारे; 15 साल पुराने केस में होगी हियरिंग~~~~
दिल्ली तिहाड़ जेल से आप सांसद संजय सिंह बुधवार सुबह सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह 5:40 पर सुल्तानपुर पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जैसे ही ट्रेन पहुंची तो यहां पहले से मौजूद आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संजय सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। ट्रेन की बोगी से उतरते ही संजय ने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
ट्रेन के पहुंचने से करीब आधा घंटे पहले नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन पहुंचे। प्लेटफॉर्म पर सिविल पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ टीम के जवानों से छावनी में बदल गया था। उधर आप जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं संजय सिंह के परिवार व मिलने वाले भी ट्रेन पहुंचने से पहले स्टेशन पहुंच गए थे।

ईडी-मोदी मुर्दाबाद के भी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
आप कार्यकार्ताओं ने हाथ में झंडा ले रखा था। लेकिन टोपी और झंडा लिए आप कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखाया। ट्रेन के रुकते ही प्लेटफॉर्म पर संजय सिंह जिंदाबाद, संजय भइया संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। ईडी-मोदी मुर्दाबाद के भी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।