Editor

उगापुर में कूड़ा निस्तारण की खराब व्यवस्था पर डीएम सख्त

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

भदोही। जिले में साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को उन्होंने औराई विकासखंड के ग्राम पंचायत उगापुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में केंद्र पर कूड़ा जमा मिला। फर्श और दीवारों की स्थिति भी खराब पाई गई। कूड़े का सही तरीके से निस्तारण नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव अनुपम द्विवेदी और खंड विकास अधिकारी औराई को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बीडीओ को केंद्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बने कूड़ा निस्तारण केंद्रों का नियमित संचालन होना चाहिए। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर उसका उचित निस्तारण किया जाए। उपयोगी कचरे से खाद बनाने की व्यवस्था भी प्रभावी तरीके से की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के सभी कूड़ा निस्तारण केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और कमियां मिलने पर तत्काल उन्हें दूर कराएं। उन्होंने साफ कहा कि केंद्रों पर कूड़ा जमा मिलने या सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment