Editor

सीएम योगी से मिले ‘हनुमान अंश’ फिल्म के कलाकार, गोरखनाथ जी से जुड़े अहम सीन भी देखे

Hamari sevaye

लखनऊ। नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुट रही है। इसी बीच फिल्म की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने मुख्यमंत्री के साथ फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

VK Finance

गोरखनाथ जी से जुड़े अहम दृश्य देखे

मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के गोरखनाथ जी से जुड़े अहम दृश्यों को भी देखा। फिल्म में नीम करौली बाबा और नाथ संप्रदाय के संतों के बीच मुलाकातों का चित्रण किया गया है।

फिल्म निर्देशक ने किया बड़ा दावा

फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के अनुसार, नीम करौली बाबा ने अपने शुरुआती दौर में नाथ संप्रदाय के संतों का सान्निध्य प्राप्त किया था। निर्देशक का दावा है कि नाथ संतों के संपर्क में आने के बाद नीम करौली बाबा ने दिव्य शक्तियों को ग्रहण किया।

फिल्म की टीम का कहना है कि ‘हनुमान अंश’ के जरिए नीम करौली बाबा के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा और संतों से उनके संबंधों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment