


The VOICE INDIA News-kolkata
दक्षिण कोलकाता में बुधवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ निकाली गई। करीब 3 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा गोलपार्क से शुरू होकर जादवपुर के 8बी बस स्टैंड तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ साधु-संत भी शामिल हुए।
आयोजकों के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य गेरुआ रंग के सम्मान, उसके सांस्कृतिक महत्व और राष्ट्रवादी विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यात्रा के दौरान जादवपुर विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए।