Editor

ग्लोबल होटल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

गोपीगंज, भदोही। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित ग्लोबल होटल में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर से आए भक्तों ने राधा-कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के जयघोष से झूम उठे।

कार्यक्रम की शुरुआत कालीन निर्यातक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने इस्कॉन से आए भक्तों का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत कर की। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए नगर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, आरसी त्रिपाठी, वीरेंद्र पाण्डेय और विजय जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस्कॉन की ओर से श्याम प्रसाद दास, अनिकेत, प्रभु नैतिक, कृष्णा, नागेश अग्रहरी, रामू अग्रहरी, सेल्वी और पल्लवी अग्रहरी ने कार्यक्रम में सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान ग्लोबल होटल परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment