Editor

शहीद शीतल पाल की जयंती पर हुआ आयोजन, गरीब महिलाओं को बांटी गई साड़ियां

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

ज्ञानपुर, भदोही। पाली स्थित शहीद शीतल पाल विद्यालय परिसर में शहीद शीतल पाल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर बलकेश्वर और समाजसेवी रितिक पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शहीद शीतल पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद शीतल पाल के जीवन और संघर्ष पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं। नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेकर समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रितिक पाल ने 100 गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित की। इस दौरान महिलाओं ने उनका आभार जताया।
कार्यक्रम का संयोजन जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष राकेश पाल और जिला सचिव राजेश पाल ने किया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने की, जबकि संचालन सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विमलेश पाल ने किया।
इस मौके पर दयाशंकर पांडेय, प्रोफेसर आशुतोष श्रीवास्तव, राम प्यारे पाल, कैलाश नाथ पाल, मनोज पाल, गणेश पाल, दिनेश पाल, सभाजीत पाल, राम सहारे पाल, त्रिलोकीनाथ बिंद, रमाशंकर बिंद, माबूद खान, सुरेश चौहान, संतोष पाल, परवेज हाशमी, हरिश्चंद्र दुबे, उमेश पाल, विशाल गौतम, बबलू पाल, अवधेश पाल, महेंद्र यादव, कमलेश यादव, प्रीतम पाल, चंदन पाल, गोविंद पाल, पन्नालाल पाल और संदीप पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment