Editor

तहसील परिसर में पार्किंग को लेकर महिला ने जताई नाराजगी, व्यवस्था पर उठे सवाल

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता,भदोही

VK Finance

भदोही। तहसील परिसर में गुरुवार को पार्किंग व्यवस्था को लेकर एक महिला की नाराजगी सामने आई। बताया गया कि पुलिस चौकी के पास वाहन निकालने के दौरान रास्ते में एक गाड़ी खड़ी होने से महिला नाराज हो गईं। उन्होंने मौके पर ही पार्किंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।
घटना पुलिस चौकी के ठीक बगल की बताई जा रही है। तहसील परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में फरियादी, अधिवक्ता और अन्य लोग अपने वाहनों से पहुंचते हैं। ऐसे में वाहनों के लिए स्पष्ट और व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महिला की नाराजगी ने तहसील परिसर की पार्किंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि वाहनों के लिए निर्धारित स्थान तय हो और वहां पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए तो रास्ते में वाहन खड़े होने की समस्या कम हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से परिसर में पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित करने और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि फरियादियों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment