

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

ज्ञानपुर (भदोही)। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न टोलियों में जवानों की ड्रिल का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, एकरूपता और ड्यूटी के दौरान बेहतर दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के बाद एसपी ने अर्दली रूम में महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय से अपडेट रखने और व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 पीआरवी और डॉग स्क्वाड टीम का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआरवी वाहनों, पुलिस उपकरणों की स्थिति और रखरखाव की जांच करते हुए उन्हें हमेशा कार्यशील रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने संबंधित प्रभारियों को त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा वाहनों व उपकरणों की नियमित जांच करते रहने के निर्देश दिए।