Editor

औराई में पुलिस ने पकड़ा पशु लदा पिकअप, चार तस्कर गिरफ्तार

Hamari sevaye

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

VK Finance

औराई (भदोही)। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औराई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कोठारा क्षेत्र में पीछा कर एक पिकअप वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में पांच पशु लदे मिले। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप, पशुओं और 750 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली से करीब 500 मीटर दूर जेठूपुर नट बस्ती से पशु तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संदिग्ध पिकअप का पीछा किया। कोठारा क्षेत्र में वाहन को रोककर जांच की गई तो उसमें दो भैंस, दो पाड़ा और एक पड़िया लदी मिलीं।
मौके से पुलिस ने नईम नट, बरकत नट, रोहित नट और जुमेद नट को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी औराई क्षेत्र के बेजवा और पूरेउचितपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेने के साथ पांचों पशुओं और 750 रुपये नकद भी बरामद किए। मामले में मुअसं 405/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment