Editor

सौरभ चौरसिया बने हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Hamari sevaye

अजय दुबे और करुणा शंकर दुबे को जिला महासचिव की जिम्मेदारी

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

भदोही, 12 सितंबर। हिंदू युवा वाहिनी, भदोही की जिला कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को नई बाजार चौराहा के समीप स्थित आनंद पैलेस के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साध्वी ज्योतिमय नन्द गिरी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ और प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़, प्रदेश प्रभारी बृजनंदन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ल, प्रदेश संयोजक स्वतंत्र पांडेय और पूर्वांचल अध्यक्ष अजय शुक्ल सहित मंडल एवं अन्य जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने हिंदू युवा वाहिनी की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा की। उन्होंने सौरभ चौरसिया को जिलाध्यक्ष तथा अजय दुबे और करुणा शंकर दुबे को जिला महासचिव बनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच से मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता कर रहीं साध्वी ज्योतिमय नन्द गिरी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने से हिंदू युवा वाहिनी अपने निर्धारित उद्देश्यों की दिशा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकती है।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला कार्यसमिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

समापन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ चौरसिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार शुक्ल, प्रांत महामंत्री, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, काशी प्रांत ने किया। समारोह में मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भदोही अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, कमलेश जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, ब्रह्म जायसवाल, राहुल गुप्ता, अरविंद मौर्या,विकास चौरसिया, मनीष गुप्ता,प्रमोद यादव गिल्लू, राजेश जैन, कामता चौरसिया, गौरव चौरसिया, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, गुड्डू चौरसिया, दीपक गुप्ता और विजय मौर्य सहित सैकड़ों समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment