Editor

हिंदी दिवस पर न्यायालय में हिंदी के अधिक प्रयोग पर जोर

Hamari sevaye

संगोष्ठी में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने लिया हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

भदोही,। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के तत्वावधान में जनपद न्यायालय के सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व और राजभाषा हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग पर चर्चा की गई।
न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों से कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई।

कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। संगोष्ठी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहे।।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी के महत्व, राजभाषा के रूप में इसकी संवैधानिक स्थिति और दैनिक एवं कार्यालयी कार्यों में इसके प्रयोग पर विचार रखे। कहा गया कि न्यायालय और सरकारी कार्यालयों में सरल एवं सहज हिंदी का प्रयोग होने से आम लोगों को सूचनाओं और प्रक्रियाओं को समझने में आसानी होगी।

वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि आमजन को व्यवस्था से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण साधन है।

कार्यालयी कामकाज में कठिन शब्दों के बजाय सरल और स्पष्ट हिंदी का प्रयोग किया जाना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति अपनी बात और संबंधित जानकारी आसानी से समझ सके।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने और दैनिक जीवन के साथ कार्यालयी कार्यों में भी हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। संगोष्ठी में हिंदी के प्रचार-प्रसार और इसके प्रभावी उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment