Editor

गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय हुआ भदोही

Hamari sevaye

गणेश चतुर्थी पर नगर के कई स्थानों पर स्थापित हुई प्रतिमाएं, 11 दिनों तक चलेगा पूजा-अर्चना का दौर

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

भदोही। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को पूरा भदोही नगर गणपति बप्पा की भक्ति में रंग गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं पंडालों में विराजमान की गईं। इसके साथ ही 11 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। पंडालों में सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलेगा।

नगर के आनंद नगर स्थित राम जानकी मंदिर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गई। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

वहीं मेन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने सजाए गए पंडाल में
गणपति महाराज के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं।

गणपति उत्सव के साथ जगन्नाथ परिवार के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।

पंडाल में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। “जगन्नाथ चका नैन, नीलांचल वाले, तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले” जैसे भजनों से श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।।

नई बाजार उत्तर फाटक स्थित शीतला मंदिर में भी गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। नई बाजार क्षेत्र में तीन स्थानों पर गणेश पूजा शुरू होने से इलाके में धार्मिक उत्सव का माहौल है। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।

गणेश जी की आराधना से शुरू होता है शुभ कार्य
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि उनकी आराधना से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और सुख, समृद्धि व बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
गणेश चतुर्थी इसी आस्था और भक्ति का प्रमुख पर्व है, जिसमें श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा स्थापित कर कई दिनों तक पूजा-अर्चना करते हैं।
नगर में जगह-जगह गणपति पंडालों की सजावट और धार्मिक आयोजनों से उत्सव का माहौल बना हुआ है। 11 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और आरती में शामिल होंगे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment