Editor

भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबकर एक की मौत; दो घायल

Hamari sevaye

बैरी परवा गांव में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चलाया राहत-बचाव अभियान

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

सुरियावां (भदोही)। सुरियावां थाना क्षेत्र के बैरी परवा गांव में मंगलवार को अचानक छत भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। छत के मलबे में दबने से सभापति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए।
सूचना मिलते ही सुरियावां और दुर्गागंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

सीओ सुमित त्रिपाठी ने सभापति की मौत और दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। छत गिरने के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment