

फर्रुखाबाद, यूपी: जहानगंज थाने की थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। उन पर मुख्यमंत्री की जनसभा में न्याय की गुहार लगाने जा रहे एक पीड़ित परिवार के साथ कथित मारपीट का आरोप है।

मामला गांव कोरीखेड़ा का है, जहां करीब नौ महीने पहले चंद्र प्रकाश गुप्ता के 10 वर्षीय बेटे आशुतोष गुप्ता का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। परिवार का आरोप है कि अब तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
बताया गया कि 3 सितंबर को पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री की जनसभा थी। परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने जा रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्हें घर पर ही रोकने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया।
सामने आए वीडियो में एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया। वीडियो बनाने पर दो पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल छीनने का भी आरोप है।
वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने SHO पूनम अवस्थी को सस्पेंड कर दिया। वहीं, मृतक बच्चे की बहन और चाचा ने 10 सितंबर को लखनऊ में डिप्टी सीएम से मुलाकात कर न्याय की मांग की थी।
The Voice India — पीड़ितों की आवाज, सच के साथ।