Editor

दुर्गापूजा से पहले शहरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Hamari sevaye

The Voice India News

VK Finance

कोलकाता, 10 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा से पहले शहरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नगरोन्नयन एवं नगरपालिका मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य की विभिन्न नगर निगमों और नगरपालिकाओं में पूजा से पहले की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्गापूजा के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शहरों में साफ-सफाई, जल निकासी, जलजमाव की समस्या और नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में मंत्री अग्निमित्रा पाल, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री उमेश राय सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सरकार का मुख्य उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान शहरों को स्वच्छ रखना, जल निकासी व्यवस्था मजबूत करना और जलजमाव जैसी समस्याओं से लोगों को राहत दिलाना है। इसके साथ ही नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाकर पूजा के दौरान आम जनता की आवाजाही और दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने पर भी जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब संबंधित विभागों के सामने पूजा से पहले शहरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने की जिम्मेदारी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment