Editor

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले सपा नेता जीशान अंसारी, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का किया समर्थन

Hamari sevaye

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के नेता जीशान अंसारी ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का समर्थन करते हुए शंकराचार्य जी को गौमाता का प्रतीक चिह्न भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

VK Finance

मुलाकात के दौरान देश की वर्तमान सामाजिक स्थिति, आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जीशान अंसारी ने समाज में भाईचारे, शांति और सद्भाव को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी एकता को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जीशान अंसारी ने बताया कि वह पहले भी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को अपने खून से पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने गौ संरक्षण के अभियान के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए देश की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए शंकराचार्य जी से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर देश की उन्नति, शांति और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। प्रेम, सौहार्द और एक-दूसरे के प्रति सम्मान ही किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति हैं।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसे सामाजिक समरसता, आपसी संवाद और विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment