Editor

T20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता भव्य शुभारंभ

Hamari sevaye

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है

VK Finance

उद्घाटन मैच में यूपी की टीम ने बिहार को 10 रनों से हराया

वाराणसी, 8 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में T20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ प्रातः 10:00 बजे एमएलसी बृजेश सिंह एवं पद्मश्री विमल जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके वह बैट से बोल खेल करके किया l उद्घाटन मैच उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच हुआl बिहार के कप्तान कुमार देव ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लियाl उत्तर प्रदेश के कप्तान की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 120 रन बनाए जवाब में खेलने उतरी बिहार की टीम 20 ओवर में केवल 110 रन नहीं बना सकी l यूपी की तरफ से मेहताब ने 28 रन बनाए l मैन ऑफ द मैच का ख़िताब उत्तर प्रदेश के ओमवीर सेन को मिला उन्होंने 22 सन की पारी खेली और तीन विकेट लियाl उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रजवलन करके क्रिकेट मैच का शुभारंभ कियाl उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अगर मन में इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी संभव नहीं है और यही हमारे दिव्यांग भाइयों के बीच में इच्छा शक्ति की कमी नहीं है और अपने वह इच्छा शक्ति के बल पर कुछ भी कर सकते हैंl विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष अशोक चौरसिया वह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आनंद वर्धन थे l पैरा ओलंपिक खेल में भाग लिए जुड़वाँ भाई रोहित और राहुल गुप्ता जो समारोह के मुख्य आकर्षण थे l उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। आज देश और प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री विमल जैन ने कहा उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश का नाम रोशन कर सकते हैं। हम दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगेl एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा हर तरह से सहायता दिया जा रहा है और हमारे दिव्यांग क्रिकेटर देश का नाम रोशन कर रहे हैं इन्हें बस प्रोत्साहन देने की जरूरत हैl
आए हुए अतिथियों का स्वागत ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने कियाl
कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया ने कियाl धन्यवाद आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कियाl
ट्विंस ब्रदर राहुल गुप्ता,रोहित गुप्ता, रवि प्रताप सिंह साजन, ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के सचिव शैलेश त्रिपाठी, समाजसेवी रामयश मिश्रा दिलीप मिश्रा हिमांशु सिंह अखिलेश यादव, रोशन द्विवेदी, शशि भूषण त्रिपाठी, रवि प्रताप सिंह साजन, चन्दन सिंह, सिसोदिया सहित नगर के नगर के गणमान्य लोगों उपस्थित थे l

खबर को शेयर करे

Leave a Comment