Editor

उन्नाव में गदनखेड़ा बाइपास के पास चलती बस में लगी आग, 60 बच्चे और 3 शिक्षक सुरक्षित

Hamari sevaye

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, फायर सर्विस की टीम ने आग पर पाया काबू

VK Finance

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदनखेड़ा बाइपास के पास शुक्रवार शाम एक निजी बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस में गुरुनानक मॉडर्न स्कूल, कल्याणपुर, कानपुर नगर के 60 बच्चे और 3 शिक्षक सवार थे। सभी आनंदी वाटर पार्क से घूमकर कानपुर लौट रहे थे।

घटना 16 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:05 बजे थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी 60 बच्चों और 3 शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इसके बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बस में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारु बनाए रखा गया। पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से बस में सवार सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment