
राजातालाब।दीपापुर गांव निवासी त्रिलोकी सिंह के खाते से 85000 रुपए निकल गए।इसका पता उन्हें शुक्रवार को तब पता चला जब उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक किया। इसकी सूचना उन्होंने राजातालाब थाने पर दी है।लिखित शिकायत में त्रिलोकी उपाध्याय ने अपने साथ ठगी किए जाने का मामला दर्ज कराया है। त्रिलोकी ने बताया कि उन्होंने किसी को ओटीपी भी नहीं बताया और न हीं किसी से खाता नंबर लेनदेन के बारे में बातचीत की। पुलिस ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
