Editor

ब्रेकिंग न्यूज़: उन्नाव में हाईवे किनारे बक्से में बंद मिला युवक का शव, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान से सनसनी

Hamari sevaye

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊ खेड़ा चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब हाईवे किनारे एक बक्से में बंद युवक का शव बरामद हुआ। चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

VK Finance

जानकारी के अनुसार, हाईवे किनारे बक्से में शव होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बक्सा खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी आयुष श्रीवास्तव और सीओ सिटी बिनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जानकारी ली और जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अब हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि शव फेंकने वालों की पहचान की जा सके। युवक की हत्या कहां और किन परिस्थितियों में की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

चौकी के नजदीक हाईवे पर बक्से में शव मिलने की इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment