

वाराणसी – चोलापुर थाना क्षेत्र पलहीपट्टी उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली के खंभे में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि खंभे के नीचे लगे केबल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे भारी धुआं उठने लगा। खंभे के ऊपर ही ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना बिजली विभाग द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो डालकर दी गई है।
