Editor

भरत मिलाप के साथ केंद्रीय कारागार की रामलीला का समापन

Hamari sevaye

श्रीराम-भरत मिलाप का भावुक दृश्य देख दर्शक हुए भावविभोर, रामदरबार की आरती उतारी
जेल प्रशासन ने रामलीला के कलाकारों को पटका और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

VK Finance

वाराणसी। केंद्रीय कारागार वाराणसी में आयोजित रामलीला-2026 का समापन भगवान श्रीराम और भरत मिलाप के भावपूर्ण मंचन के साथ हुआ। इस दौरान श्रीराम के अयोध्या आगमन, भरत मिलाप और भगवान के राज्याभिषेक की लीला ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धा और उल्लास के बीच रामदरबार पर पुष्प वर्षा की गई।
रामलीला के अंतिम प्रसंग में रावण वध के बाद भगवान श्रीराम ने विभीषण का राज्याभिषेक कर उन्हें लंका का राजा बनाया। इसके बाद भगवान श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत और विभीषण सहित अन्य सहयोगियों के साथ अयोध्या पहुंचे। भाई भरत ने भगवान श्रीराम का स्वागत किया। दोनों भाइयों का मिलाप होते ही वातावरण भावुक हो उठा। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों के बीच पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक कर उन्हें अयोध्या का राजा बनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार सहित कारागार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रामदरबार की आरती उतारी। सभी ने भगवान श्रीराम पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। रामलीला के समापन पर पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
कारागार चिकित्साधिकारी एवं रामलीला मंचन के निर्देशक अभिषेक कुमार सिंह ने रामलीला कमेटी के सभी पात्रों से परिचय कराया। उन्होंने सभी कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और धन्यवाद दिया। रामलीला को भव्य बनाने में व्यास गद्दी और तबला वादन सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों का भी विशेष योगदान रहा। इन कलाकारों ने अपना बहुमूल्य समय देकर आयोजन को पिछले वर्ष की तुलना में और भव्य बनाने में सहयोग किया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कलाकारों को पटका और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, अयोध्या प्रसाद, भोजराज, अमिता श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट संदीप खरे सहित कारागार के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment