Editor

एसपी के द्वारा थाना बखिरा का किया गया औचक निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश

संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा आज थाना बखिरा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एसपी के द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या तथा बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए इन्हें अद्यतन रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जप्त वाहनों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment