Editor

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एडीओ पंचायत गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

VK Finance

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के ईसानगर में तैनात एडीओ पंचायत शिवाशीष शरण श्रीवास्तव को 50 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। परिवार रजिस्टर में नाम सही कराने के नाम पर यह रकम ली गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर पटेलनगर से गिरफ्तारी के बाद टीम खीरी थाने पहुंची, जहां मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक शिवाशीष ने परिवार रजिस्टर में नाम सही कराने के बदले ग्राम मदुरा निवासी शिवकुमार मौर्य से एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में 50 हजार रुपये पर बात तय हो गई। शिवकुमार ने एंटी करप्शन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। टीम के सदस्यों ने जांच की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर शिवकुमार को रुपये लेकर भेजा। दोपहर में वह रुपये लेकर एडीओ पंचायत के पास गया तो टीम के सदस्यों ने रंगेहाथों दबोच लिया। ईसानगर में संपत्ति सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात एडीओ शिवाशीष शरण श्रीवास्तव को खमरिया के ग्राम मदुरा निवासी शिवकुमार मौर्य ने परिवार रजिस्टर में नाम सही कराने की अर्जी दी थी। अर्जी मिलने के बाद एडीओ ने इसके बदले एक लाख रुपये की डिमांड की थी। घूस की रकम अधिक होने के चलते शिवकुमार मौर्य ने असहमति जताई तो एडीओ मामले में हीलाहवाली करने लगे। काम न बनता देख शिवकुमार ने एडीओ पंचायत से वार्ता करते हुए मामला 50 हजार रुपये में तय कर लिया था। घूस मांगे जाने से नाराज शिवकुमार ने एंटी करप्शन से इसकी शिकायत की। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नुरुल हुदा खां ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इस मामले की शिकायत मिली थी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment