चंदौली पुलिस की अवैध वसूली का खुलासा: 19 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश
चंदौली में पुलिस की अवैध वसूली का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। गाजीपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वप्न आनंद की अदालत ने चंदौली के बर्खास्त मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह द्वारा दाखिल 156(3) के प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए 19 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ...