महाकुंभ में खालिस्तानी और अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर, चेहरे पहचानते ही बजेगा सायरन
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस भव्य आयोजन में जहां श्रद्धालु अध्यात्म और आस्था के रंग में रंगने आएंगे, वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी इसे पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए मुस्तैद हैं। खालिस्तानी आतंकी और मोस्ट वांटेड अपराधियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत हाई-टेक तैयारियां की जा रही हैं। ...
