डीएम ने बद्रीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
डीएम ने बद्रीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उत्तराखंड(चमोली)नवीन सिंह भंडारी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को बद्रीनाथ पहुंच कर मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मास्टर प्लान के तहत संचालित रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्यो की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। ...









