जम्मू कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2
जम्मू कश्मीर के डोडा में मंगलवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 थी। इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।







