मुख्यमंत्री योगी करेंगे गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था का उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर गोरखपुर पहुंचेंगे। इस अवसर पर वे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए मार्गदर्शन करना है। महिलाओं से संवाद और सम्मान कार्यक्रम के दौरान ...






