बलिया में भीषण सड़क दुर्घटना, पिकअप की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया है। ...





